उत्पन्ना एकादशी: जानें कब है उत्पन्ना एकादशी, देखें तिथि

आज 25 नवंबर है। कल 26 नवंबर को‌ उत्पन्ना एकादशी है। वैदिक पंचांग के अनुसार, मंगलवार 26 नवंबर को उत्पन्ना एकादशी है।

उत्पन्ना एकादशी कल

हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को समर्पित उत्पन्ना एकादशी का व्रत काफी महत्वपूर्ण है। जिसमें भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती हैं। यह पर्व हर वर्ष मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु संग मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इसके साथ ही एकादशी का व्रत रखा जाता है।

जानें शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 26 नवंबर को देर रात 01 बजकर 01 मिनट पर शुरू होगी और 27 नवंबर को देर रात 03 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगी। सनातन धर्म में सूर्योदय से तिथि की गणना की जाती है। इसके लिए 26 नवंबर को उत्पन्ना एकादशी मनाई जाएगी।