उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल के कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर नैनीताल के छात्र नेताओं ने रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की।
सीएम को दिया ज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छात्र नेताओं ने देहरादून में स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में सीएम से भेंटकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। जिसमें छात्र संघ अध्यक्ष प्रत्याशी करण सती और विश्विद्यालय प्रतिनिधि प्रत्याशी आशीष कबड्वाल ने मुख्यमंत्री से कहा कि छात्र राजनीति केवल चुनाव लड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं में नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने का अवसर है। छात्रों ने इस मुद्दे पर भूख हड़ताल से लेकर आत्मदाह जैसे गंभीर कदम उठाने तक का प्रयास किया है, लेकिन अब तक उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री से छात्रों के हित में शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है।
मिला यह आश्वासन
साथ ही छात्र नेताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके ज्ञापन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही छात्र नेताओं के साथ वार्ता कर इस मुद्दे का समाधान निकाला जाएगा।