उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड को नया डीजीपी मिल गया है। उत्तराखंड कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ उत्तराखंड के नये डीजीपी होंगे।
उत्तराखंड के नये डीजीपी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपम सेठ भारतीय पुलिस सेवा के 1995 बैच के अधिकारी है। वह आज सोमवार को देहरादून स्थित पुलिस मुख्यालय में ज्वानिंग देंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सशस्त्र सीमा बल में तैनात वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ को उत्तराखंड के लिए कार्यमुक्त कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक संघ लोक सेवा आयोग की ओर पुलिस महानिदेशक पद के लिए भेजे गए पैनल में दीपम सेठ का नाम सबसे ऊपर था। उत्तराखंड में अभी 1996 बैच के आइपीएस अभिनव कुमार प्रभारी पुलिस महानिदेशक का पदभार संभाले हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक गृह विभाग के सूत्रों की मानें तो दीपम को शीघ्र ही पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।