अल्मोड़ा: अज्ञात कारणों के चलते व्यक्ति ने खाया विषाक्त पदार्थ, अस्पताल में भर्ती

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नगर के एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ खा लिया।

खतरे से बाहर हालत

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बीते शुक्रवार की है। जब ढूंगाधारा निवासी 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने जहर खा लिया। जैसे ही परिजनों को इसकी सूचना मिली तो व्यक्ति को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद अस्पताल के इमरजेंसी में उसके भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर उसे वार्ड में शिफ्ट किया गया। वार्ड में मरीज का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक अब व्यक्ति की हालत खतरे से बाहर हैं।