जरूरी खबर: नेट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, कल आवेदन की अंतिम तिथि

जरूरी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा दिसंबर 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया चल‌ रहीं हैं।

जनवरी में होगी परीक्षा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनटीए द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक दिसंबर 2024 के लिए यूजीसी नेट परीक्षा 01 जनवरी 2025 से शुरू होगी। 19 जनवरी 2025 तक ये अलग-अलग तिथियों और पालियों में संचालित होगी। इस बार नेट परीक्षा सब्जेक्ट लिस्ट में कुछ नए विषय जोड़े गए हैं। इसके साथ कुल विषयों की संख्या 85 हो गई है, जिनके लिए नेट परीक्षा आयोजित की जाएगी।

देखें वेबसाइट

इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म भरे जा रहें हैं। यूजीसी नेट की वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस शुरू हुआ है। आवेदन की अंतिम तिथि 10 दिसंबर है।