आज 13 दिसंबर 2024 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपकी सामाजिक कार्यों में सक्रियता बढ़ सकती है और आपकी लोकप्रियता एवं सम्मान में भी आज वृद्धि होगी। अगर जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में आपका चल रहा है तो आज उसमें भी स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। किसी वाद-विवाद या प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं तो आज आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।
वृषभ (TAURUS) : आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आपको आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। छात्रों की रुचि पढ़ने लिखने में रहेगी। अगर आपका अपने जीवनसाथी के साथ कोई तनाव चल रहा था, तो वह भी आज खत्म हो जाएगा। आप दोनों के बीच प्यार और और रिश्ता बेहतर और मजबूत बनेगा।
मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कारोबार व्यापार में आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। अगर आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है तो आज आपका ध्यान उस ओर जाएगा और सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। बेहतर प्रबंधन क्षमता का भी आप लाभ ले पाएंगे।
कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप भौतिक सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे, आपकी कोई चाहत भी आज पूरी होगी। कारोबार व्यापार में आज आप काफी सक्रिय रहेंगे और जिससे विरोधी और शत्रु आपका अहित नहीं कर पाएंगे। शाम के समय आज आप किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
सिंह (LEO): आज का दिन आपके लिए चिंताजनक रहने वाला है। आज आपके अंदर परोपकार की भावना बढ़ेगी और आपके हाथों आज दान पुण्य का काम हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आज कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। आपको आज विरोधियों और प्रतिद्वंद्वियों से भी अपेक्षा से बढ़कर लाभ और सहयोग मिलेगा।
कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप आज रिलैक्स होकर अपना काम करें, आपको आज भाग्य ही सफलता की ओर लेकर जाने वाला है जिससे कम प्रयास से ही आप अधिक लाभ पा सकेंगे। वैसे आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। रोजगार मे तरक्की मिलेगी।
तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज शिक्षा और करियर के क्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। आपको आज कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। और मातृपक्ष से सुख पाएंगे। यात्रा में अपना और वाहन दोनों का ध्यान रखें।
वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। खर्च तो होंगे लेकिन शुभ और जरूरी रहेंगे जिससे आपको बहुत चिंता नहीं होगी। संतान की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम और तालमेल रहेगा लेकिन इनकी सेहत को लेकर आपको ध्यान देने की जरूरत है।
धनु (SAGITTARIUS) : आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रभाव और सम्मान बना रहेगा, लेकिन कुछ अटके कार्यों को पूरा करने के लिए आपको तत्परता के साथ काम पर ध्यान देना होगा। लव लाइफ में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी। पारिवारिक संपर्कों से आज आपको लाभ मिलेगा। आज आपको सरकार क्षेत्र से भी फायदा मिल सकता है।
मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको आज पैतृक धन संपत्ति का लाभ मिल सकता है। साझेदारी के काम में आपको आज फायदा होगा। आर्थिक मामलों में आपको आज अपनी साख का भी लाभ मिलेगा। आज आपको रोजगार मे लाभ मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आज छात्र बेहतर कर पाएंगे।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपको आज अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपको आज पूर्व में कमाया हुआ धन अथवा फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कारोबार में आपको आज अपनी योजना और वाक्पटुता का लाभ मिलेगा। कोई पुराना संपर्क भी आज आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। समस्या का समाधान होगा। सेहत का ध्यान रखें। परिवार में खुशियां आएंगी। परिवार व दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये रास्ते खुलेंगे। तरक्की में लाभ मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी।