अल्मोड़ा: पुलिस ने स्कूल में चलाया जागरूकता सेशन, छात्र-छात्राएं हुए लाभान्वित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का जागरूकता अभियान जारी है।

पुलिस का जागरूकता अभियान

इसी क्रम में दिनांक 23.12.2024 को थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में सोमेश्वर पुलिस की महिला उपनिरीक्षक सोनू बाफिला ने जीआईसी भगतोला में  जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर उपस्थित लगभग 100 छात्राओं को विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई। साईबर अपराध के प्रति जागरूक किया। साईबर फ्राड होने पर तत्काल साईबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर-1930 में कॉल कर सूचित करने की हिदायत दी गयी। साथ ही नशा मुक्त अभियान के तहत नशे के दुष्परिणामों के बारे में आगाह करते हुए कभी नशा न करने की प्रेरणा दी। इसके अलावा नवीन कानूनों की जानकारी दी।