नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के भवाली में भवाली कोतवाल डी0 आर0 वर्मा को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली है।
दी शुभकामनाएं
जिस पर उन्हें पुलिस उपाधीक्षक पद के बैच और अलंकार सजाकर अग्रिम दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दी गई। डी0 आर0 वर्मा वर्ष 1997– 98 बैच के उप निरीक्षक के पद पर भर्ती हुए, वर्ष 2016 में निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। सेवा के दौरान बदायूं बिजनौर उधम सिंह नगर, बागेश्वर व अल्मोड़ा में तैनात रहे, तथा वर्तमान में प्रभारी निरीक्षक भवाली के पद पर कार्यरत है।