उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में जौनसार बावर पौराणिक सांस्कृतिक लोक कला मंच एवं सामाजिक संस्था की ओर से आयोजन किया जा रहा है।
महोत्सव का आयोजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कल से ठोउड़ा नृत्य व सांस्कृतिक महोत्सव 2024 का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन कल 27 और 28 दिसम्बर को होगा। जो दून के रेंजर्स ग्राउंड में होगा। इसमें प्रदेशभर के कलाकार प्रस्तुति देंगे। इस बार प्रदेशभर से दो सौ से अधिक लोक कलाकारों को महोत्सव में आमंत्रित किया गया है। ये सभी अपने-अपने क्षेत्रों की संस्कृति व नृत्य की प्रस्तुति देंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि होंगे। उनके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और विधायक मौजूद रहेंगे।