आज का राशिफल, आज क्या कहते हैं सभी राशियों के सितारें, पढ़िए भविष्यफल

आज 27 दिसंबर 2024 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको अपने कार्यों में सुखद और अपेक्षित परिणाम प्राप्त होगा। किसी लंबे समय से चली आ रही समस्या का भी आज समाधान होगा। काम के सिलसिले में आज यात्रा का संयोग बनेगा। विद्यार्थियों को आज परीक्षा में सफलता मिलने की खुशी होगी। आप आज कमाई के लिए किसी दूसरे स्रोत पर भी काम कर सकते हैं।

वृषभ (TAURUS) : आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। आप आज कुछ नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आज आपके घर किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है। किसी सदस्य के विवाह की चर्चा हो सकती है, घर में किसी मांगलिक काम का आयोजन हो सकता है। आज आप अपने परिवार की सुख-सुविधाओं पर खर्च कर सकते हैं। घर की साज सज्जा के कार्य भी आज कर सकते हैं।

मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपनी संतान को अच्छा काम करते देखकर आपको खुशी होगी। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को आज कार्यक्षेत्र में सम्मान और लाभ मिल सकता है। आज आपको अपने विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना चाहिए। अगर आपने नौकरी के लिए आवेदन किया है तो आज आपको इस संदर्भ में अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों के मामले में आज आपकी किस्मत आपका साथ देगी, और आपका रुका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। 

कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज माता से स्नेह और सहयोग मिलेगा। लेकिन आज परिवार के किसी करीबी सदस्य की सेहत नरम रहने से आपको चिंता हो सकती है। ऐसे में आपके लिए सलाह है कि परिवार के सदस्यों से आप आज तालमेल बनाकर रखें। अगर आप कार्यक्षेत्र में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको आज इसमें सफलता मिलेगी। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत जातक अगर स्थानांतरण के लिए प्रयास कर रहे हैं तो उनको आज इस मामले में कामयाबी मिलेगी।

सिंह (LEO): आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। अगर आप लंबे समय से कारोबार को लेकर परेशान हैं तो आज आपकी परेशानी का समाधान हो सकता है, आपको आज किसी अनुभवी व्यक्ति और पिता एवं भाई से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज आपका प्रेम बना रहेगा, लेकिन जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपको आज उनका ध्यान रखने की जरूरत है। आपको आज नौकरी में लाभ मिलेगा।

कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आपको आज कुछ अधूरे और पेंडिंग कार्यों को पूरा करना होगा। आपको आज सरकारी क्षेत्र के काम में कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट कचहरी से जुड़ा मामला है तो आज इसमें परेशानी हो सकती है। आपको आज सेहत के मामले में सजग रहने की जरूरत है, मौसम के प्रतिकूल प्रभाव की वजह से आपको खांसी, जुकाम संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सेहत का‌ ध्यान रखें।

तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज कलात्मक अभिरुचि और परिश्रम का लाभ मिलेगा। विरोधी और शत्रुओं से आपको आज परेशानी हो सकती है लेकिन आप साहस और चतुराई से स्थित को संभालने में सफल होंगे। बिजनेस में आपको आज अच्छी कमाई होगी। विदेशी क्षेत्र से भी आपको आज फायदा मिल सकता है।

वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा। आप समझदारी और साहस से अपने काम को पूरा कर पाएंगे। अगर आपकी संतान को लेकर कोई समस्या है तो आज जीवनसाथी की मदद से आपको समाधान हो सकता है। नोकरी करने वाले लोगों को लाभ मिलेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा। आपको आज निर्णय लेते समय जल्दबाजी से बचना चाहिए। यदि आप आज कोई नया काम शुरू करते हैं तो यह भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपकी आर्थिक योजना भी आज सफल रहेगी। आपको आज सामाजिक और पारिवारिक जीवन में मान सम्मान मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को आज समाज में मान सम्मान मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आज आपको पिता से मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा। शुभ समाचार आपको मिल सकता है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन बहुत अच्छा रहेगा। आयात-निर्यात का कारोबार करने वालों जातकों को आज विदेश से लाभ मिल सकता है। अगर संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो उसमें सफलता मिल सकती है। सरकारी क्षेत्र के काम में आपको आज सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियां आएंगी।

मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी काम को अपने दम पर करके दिखाएंगे। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपके बिगड़े काम बनेंगे। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा।