अल्मोड़ा: खास पहल: स्प्रिंग डेल्स स्कूल के भौतिकी के छात्र‌ करेंगे नासा की यात्रा, वैज्ञानिकों के साथ करेंगे संवाद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के स्प्रिंग डेल्स स्कूल के भौतिकी के छात्रों को अगले साल जुलाई में नासा की यात्रा कराई जाएगी।

खास पहल शुरू

जानकारी के अनुसार इन छात्रों का समूह जुलाई 2025 में नासा की यात्रा करेगा। जिसमें विद्यालय के 15 छात्र नासा में वैज्ञानिकों के साथ संवाद करेंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों के तहत छात्रों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ाने के लिए यह पहल शुरू की गई है। इसके अलावा विद्यालय में जल्द ही नासा क्लब खोलने की तैयारी की जा रही है।

दिया श्रेय

इस संबंध में प्रधानाचार्य ज्योत्सना सोहनलाल ने बताया कि स्प्रिंग डेल्स के बच्चों को इस तरह का मौका मिलना बहुत बड़ी बात है। इसका श्रेय स्कूल के बच्चों के माता-पिता, शिक्षकों और स्टाफ को जाता है।