दुखद: पीयूसीएल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता रवि किरण जैन का निधन, उलोवा ने जताया शोक

दुखद खबर सामने आई है। पीयूसीएल (पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता रवि किरण जैन का निधन हो गया है।

निधन पर शोक

उनके निधन पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने गहरा शोक व्यक्त किया। इस संदर्भ में एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें वरिष्ठ नेता जगत रोतेला की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन के सदस्यों ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

लोकतंत्र व मानवाधिकारों के पक्ष में मजबूती से खड़े रहें

इस मौके पर प्रवक्ता दयाकृष्ण काण्डपाल ने कहा कि रवि किरण जैन एक प्रतिबद्ध मानवाधिकार कार्यकर्ता थे, जिन्होंने अपने जीवन में कई बार न्यायालयों के फैसलों पर सवाल उठाए और लोकतंत्र व मानवाधिकारों के पक्ष में मजबूती से खड़े रहे। उनकी मृत्यु से देश ने एक प्रभावशाली और साहसी कार्यकर्ता को खो दिया है। एड जगत रौतेला ने कहा कि मुजफ्फरनगर काण्ड़ के दोषियों को जब कोर्ट मे बरी कर दिया तब रवि किरण जैन उनकी पैरवी के लिये आगे आये आन्दोलनकारियो ने न्यायालय से अपने  इस फैसले  की समीक्षा की जिस पर न्यायालय ने पुन:  सुनवाई का निर्णय लिया। अजयमित्र ने कहा कि एड. जैन हमेशा शोषितों,गरीबों,पिछड़ों और महिलाओं के लिए संघर्षरत रहे।

रहें उपस्थित

इस शोक सभा में रेवती बिष्ट,जंग बहादुर थापा,बिशन जोशी,अजय मेहता आदि उपस्थित रहे।