आज 01 जनवरी 2026 है। आज से नये साल की शुरुआत हो रहीं हैं। 2025 के जानें के बाद आज से 2026 की शुरुआत हो गई है। कई देशों में नया साल 1 जनवरी से शुरू होता है। अलग-अलग देशों के लोग अपने-अपने अंदाज में नये साल का स्वागत करते हैं और जमकर जश्न मनाते हैं।
जानें कैसे हुई शुरूआत
एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले रोमन कैलेंडर मार्च महीने में शुरू होता था। 1582 से पहले नया साल मार्च के महीने से वसंत ऋतु पर शुरू होता था। रोमन कैलेंडर के मुताबिक उस समय साल में 10 महीने होते थे। इस दौरान पता चला कि धरती 365 दिन और छह घंटे में सूर्य की परिक्रमा करती है। इसको देखते हुए जूलियन कैलेंडर में साल में 365 दिन कर दिए और 1 जनवरी से नए साल की शुरुआत की। रोम के राजा नूमा पोंपिलस ने रोमन कैलेंडर में बदलाव कर आठवीं शताब्दी ईसा पूर्व के बाद जनवरी और फरवरी महीने को भी साल में जोड़ दिया। एक जनवरी को नया साल मनाने की शुरूआत 1582 ई.के ग्रेगेरियन कैलेंडर की शुरुआत के बाद हुई। 25 दिसंबर को ईसा मसीह के जन्म के बाद 1 जनवरी को नए साल के तौर पर मनाया जाता है। पोप ग्रेगोरी ने जूलियन कैलेंडर में सुधार करके 1 जनवरी को नए साल को पहला दिन बताया।