नैनीताल: एसएसपी के निर्देशन में नशे पर लगातार वार, 07 किलोग्राम से अधिक की मात्रा की चरस के साथ 05 तस्कर हुए गिरफ्तार

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांक 05.01.2025 को थानाध्यक्ष खन्स्यु विजय पाल व ANTF प्रभारी कुमायूं रेंज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें ग्राम सियाली से ग्राम चमोली को जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक मोटरसाइकिल UK04 AL 7260 को संदिग्ध प्रतीत होने पर रोक कर चैक किया गया उनमें सवार 02 व्यक्तियों महेन्द्र चिलवाल पुत्र बच्चवी सिंह नि० ग्राम चमोली थाना खनस्यूं जनपद नैनीताल उम्र 34 वर्ष व बच्ची सिंह चिलवाल पुत्र विशन सिंह चिलवाल ग्राम चमोली थाना खनस्यूं जनपद नैनीताल उम्र 40 वर्ष के कब्जे से 5 किलो 457 ग्राम चरस बरामद कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। उक्त संबंध में थाना खन्स्यु में धारा 8/20/60 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

1- SI थानाध्यक्ष खन्स्यु विजय पाल सिंह
2- Si विपिन चंद्र जोशी एस. टी. एफ/एएनटीएफ कुमायूं रेंज
3- अ0उ0नि0 जगबीर सिंह एस. टी. एफ/एएनटीएफ कुमायूं रेंज
4- अ0उ0नि0 नरेश कुमार थाना खन्स्यु
5- हे0 का0 भोजेन्द्र सिंह थाना खन्स्यु
6- का0 जयकिशन राणा थाना खन्स्यु

चरस के साथ 03 तस्कर गिरफ्तार

इसके अलावा एक अन्य मामले में दिनांक 06.01.2025 को एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़ व थानाध्यक्ष राजेश जोशी द्वारा पुलिस टीम क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें थाना चोरगलिया क्षेत्र में वाहन कार संख्या UK04AF9084 में सवार 03 व्यक्तियों वीरेंद्र सिंह बिष्ट उम्र 45 वर्ष पुत्र भोपाल सिंह निवासी चंदफार्म विठोरीया नंबर 2 कटघरिया थाना मुखानी जिला नैनीताल, सूरज प्रकाश पुत्र मोहन सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी निकट बॉबी पान वाले की गली वार्ड नं 27 थाना वनभूलपुरा जिला नैनिताल व मोहम्मद सारिक अंसारी पुत्र मोहम्मद शरीफ अंसारी उम्र 22 वर्ष निवासी बॉबी पान वाले की गली वार्ड नं 27 के कब्जे से कुल 01.577 किलोग्राम चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उक्त संबंध में थाना चोरगलिया में धारा 8/20/60 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

01- SI संजीत राठौड़ प्रभारी एसओजी
02- SI  प्रताप सिंह थाना चोरगलिया
03- हे0का0 ललित श्रीवास्तव,
04- का0सन्तोष SOG
05- का0 चंदन SOG
06- का0 राजेश बिष्ट SOG
07- का0 गौर विश्वास
08-  आर0सी0 धनी चंद