आज 13 जनवरी 2025 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने मित्रों के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज समाज में मान सम्मान प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। धन-लाभ होगा। दान पुण्य का काम करेंगे।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिश्रम अधिक होने से थकान और मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। आज आप किसी बचत योजना में धन लगा सकते हैं। आपको आज अचानक लाभ भी मिल सकता है। धन-लाभ होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन शानदार रहेगा। आप कुछ नया काम शुरू करने का विचार कर सकते हैं। पढने लिखने और शोध कार्य में आज आपकी रुचि रहेगी। आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में आज आपको दिन भर छोटे-मोटे लाभ मिलते रहेंगे। शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। संतान की प्रगति देखकर आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज जनसमर्थन प्राप्त होगा और समाज में आपका प्रभाव और महत्व बढेगा। यदि आप साझेदारी में कोई व्यवसाय करते हैं तो आज आपको साझेदारों से तालमेल बनाकर रखना होगा नहीं तो परेशानी हो सकती है। दोस्तों से आप आज सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। विवाह योग्य लोगों के लिए समय अनुकूल है, विवाह की बात पक्की हो सकती है। आज आपको दूसरों की बातों में आकर निवेश करने से बचना होगा, नहीं तो नुकसान होगा। पिता की सेहत का ध्यान रखें उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मौज मस्ती में रुचि होने से आज शिक्षा में बाधा आएगी। आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि सकारात्मक रहें और विपरीत परिस्थिति आने पर भी घबराने की बजाय सामना करें, स्थिति बदल सकती है। कारोबार में प्रगति होने से मन आपका उत्साहित रहेगा। आज खाने पीने में आपकी रुचि अधिक रहेगी, इसलिए सेहत की अनदेखी से बचें।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन ठीक रहेगा। आपका सम्मान और प्रभाव बढेगा, लोग आपके विचारों और सुझावों का स्वागत करेंगे। आप दोस्तों के साथ मौज मनोरंजन कर सकते हैं, अपने शौक को भी आज आप पूरा करने के लिए समय निकालेंगे। आज जीवनसाथी की सलाह और सहयोग से आपको फायदा मिल सकता है। कोई पुण्य कार्य भी आपके हाथों हो सकता है। धन-लाभ होगा। परिवार में खुशियां आएंगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा रहेगा। आप आज कुछ ऐसा कर सकते हैं जिससे आपको परिवार और समाज में सम्मान मिल सकता है। आप आज व्यस्तता के बीच अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय नहीं निकालेंगे और उनके साथ समय बिताएंगे जिससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। आज आपको अपने व्यवसाय में साझेदारों से सहयोग और लाभ मिलेगा। कोई सोचा हुआ काम आज पूरा होने से आपको खुशी मिलेगी।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र के साथ कई पारिवारिक मुद्दों को भी सुलझाना होगा। आपके आज कुछ नए संपर्क बनेंगे जिससे आपको कारोबार व्यापार में सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर आपको आज वरिष्ठ सहकर्मी और अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। आपको आज कोई मन पसंद का काम मिल सकता है जिसकी वजह आपका मन आज प्रसन्न होगा। वाणी को नियंत्रित रखना होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। सुखद समाचार मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। खर्च में वृद्धि होने से बचत करना कठिन होगा। अगर आप कोई जमीन, वाहन या भवन खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ प्लान कर सकते हैं अथवा किसी योजना में पैसा लगा सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार के सहयोग से किसी समस्या का समाधान मिल सकता है। छात्रों को आज शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। लेकिन मौसम के प्रतिकूल प्रभाव की वजह से आपको स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्या हो सकती है। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपका उलझा हो सकता है। धन खर्च बढ़ेगा। वाणी पर संयम रखें।