नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा महिलाओं की सुरक्षा तथा नशे पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए हल्द्वानी शहर में”ऑपरेशन रोमियो”* अभियान चलाया गया है।
की यह कार्यवाही
इसी क्रम में अभियान में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों में थानाध्यक्ष मुखानी, थानाध्यक्ष काठगोदाम, एसएसआई हल्द्वानी, प्रभारी चौकी मंगल पड़ाव, भोटियापड़ाव सहित अन्य पुलिसकर्मियों और पीएसी बल के साथ मिलकर यह चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों द्वारा हल्द्वानी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ताबड़तोड़ चेकिंग और छापेमारी की गई। जिसमें बीती देर शाम को चेकिंग अभियान के तहत 29 मनचलों के विरुद्ध चालानी/गिरफ्तारी कार्यवाही की गई। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर उनके विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत नियमानुसार कार्यवाही की गई। भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी और परिजनों के सुपुर्द किया।
पुलिस की छापेमारी
ऑपरेशन रोमियो के तहत पुलिस टीमों द्वारा मुखानी क्षेत्र में अमृताश्रम, ब्लॉक, कुसुमखेड़ा तिराहा, सेंट्रल तिराहा, हल्द्वानी क्षेत्र में भोटिया पड़ाव, ठंडी सड़क गुरुनानक पुरा पार्क तथा काठगोदाम क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास ठेले आदि, नरीमन तिराहा, मैग्गी प्वाइंट से आने वाले चालकों आदि के विरुद्ध कार्यवाही की गई।