आज 17 जनवरी 2025 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। आप कामों को लेकर आयात-निर्यात कर सकते हैं। संतान को परीक्षा में अच्छी सफलता हासिल होगी। आपके पारिवारिक मामले आपको परेशान करेंगे। दोस्तों से मुलाकात होगी। समय अच्छा बीतेगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि देरी हो रही थी, तो उसके लिए आप अपने किसी परिजन की मदद से दूर होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको किसी कानूनी मामले में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियां आएंगी।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन शानदार रहेगा। आप कोई निर्णय बहुत ही सोच समझकर लें। आप अपने कामों में कोई बदलाव कर सकते हैं, जो आपकी समस्याओं को बढ़ाएंगे। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं। रोजगार मे तरक्की के योग बन रहे हैं। परिवार में खुशियां आएंगी।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपके बिजनेस में रुका हुआ काम आपको मिल सकता है। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के काम बनेंगे। आप नौकरी के किसी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं। आपको प्रमोशन जैसी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। अपने खर्चों को जरूरत के हिसाब से खर्च करें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। विदेशो से व्यापार कर रहे लोगों को किसी डील को सोच समझकर फाइनल करना होगा। बेवजह की परेशानी बढ़ सकती हैं। धैर्य रखें। वाणी पर नियंत्रण जरूरी है।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन ठीक रहेगा। आपको काम के सिलसिले में किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपकी आय के सोर्स बढ़ेंगे। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। सुखद समाचार मिलेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। मन प्रसन्न रहेगा। कोई खुशखबरी दस्तक दे सकती है।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी समस्या के कारण आपका मन परेशान रहेगा। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। धन लाभ होगा। नये रिश्तों में खुशियां आएंगी। विवाह के योग बन रहे हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। राजनीति में आप सोच समझकर कदम बढ़ाएं। काम का बोझ आपके ऊपर अधिक रहेगा। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। परिवार व दोस्तों के सहयोग से तरक्की के मार्ग खुलेंगे।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको अपनी मेहनत और लगन से काम करने की आवश्यकता है। आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। मन थोड़ा परेशान रहेगा। किसी बात को लेकर मायूस हो सकते हैं। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। रोजगार मे तरक्की होगी।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी नई नौकरी का आपको कोई ऑफर आ सकता है। आपके कुछ नए प्रयास बेहतर रहेंगे। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में खुशियां आएंगी।