नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है।
एक युवक गिरफ्तार
इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिग/गश्त अभि0 महमूद पुत्र मुन्तियाज निवासी इन्द्रानगर, उत्तर उजाला नाले के पास थाना वनभूलपुरा जिला नैनीताल उम्र- 31 वर्ष को नशे के अवैध इन्जेक्शनो की तस्करी करते हुए वहद् इन्द्रानगर उत्तर उजाला नाले के पास थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल से 45 Prenogesic Buprenorphine Injection IP 2 ml तथा 46 Pheniramine Maleate Injection IP Avil 10 ml ( कुल 91 नशीले इन्जेक्शन ) के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके विरूद्ध थाना हाजा पर मुकदमा FIR N0-20/2025 U/S 08/22 NDPS ACT पंजीकृत किया गया हैं। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है ।
पुलिस टीम रहीं शामिल
थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी
उ0 नि0 विरेन्द्र चन्द
कानि0 भूपेन्द्र जेष्ठा
कानि0 सुनील कुमार
कानि0 दिलशाद अहमद