अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का जागरूकता अभियान जारी है।
दी जरूरी जानकारी
इसी क्रम में दिनांक 18/01/2025 को थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार के नेतृत्व मे स्कूलों,भौनखाल,भतरौजखान कस्बा,भिकियासैंण बाजार,मोहान क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस टीम द्वारा छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों को साइबर ठगों द्वारा अपनाए जा रहे ठगी के पैंतरे डिजिटल अरेस्ट सहित विभिन्न तरीकों के बारे में अवगत कराते हुए उससे बचाव के बारे समझाया और सभी को इस संबंध में अपने परिजनों व आसपास के लोगों को बताने के लिए प्रेरित किया गया। साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी।