नैनीताल: नगर निकाय चुनाव को शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, दिया यह संदेश

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत‌ नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर है। इसके लिए चेकिंग अभियान जारी है।

चेकिंग अभियान जारी

इसी क्रम में कोतवाली हल्द्वानी प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव एवं थानाध्यक्ष वनभूलपुरा नीरज भाकुनी के नेतृत्व में अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत कोतवाली के राजपुरा क्षेत्र में तथा वनभूलपुरा में लाइन नंबर 17, बड़ी रोड, छोटी रोड, इंदिरा नगर आदि जगह पर थाना वनभूलपुरा पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर चुनावों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया जिससे किसी भी प्रकार की अवांछनीय घटना को रोका जा सके।