बड़ी खबर: कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर मामले में सियालदह कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, आरोपी को दी यह सजा

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी को लेकर कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।

आरोपी को उम्रकैद की सजा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरजी कर में ट्रेनी महिला चिकित्सक‌ से रेप-हत्या मामले में अदालत ने फैसला सुनाया है। इस मामले में अदालत ने 18 जनवरी को संजय रॉय को दोषी पाया था। जिसके बाद आज सोमवार को उसके खिलाफ सजा का ऐलान किया है। अदालत ने दोषी संजय रॉय को आजीवन कारावास सजा सुनाई है। कोर्ट ने संजय पर साथ ही 50 हजार का जुर्माना भी लगाया है। जज ने सुनवाई के दौरान संजय रॉय से कहा कि तुम दोषी हो। सजा के ऐलान से पहले सीबीआई ने और पीड़ित परिवार ने संजय रॉय के लिए मृत्युदंड की मांग की।

आरोपी संजय को किया था गिरफ्तार

रिपोर्ट्स के मुताबिक कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 8-9 अगस्त की रात 31 साल की ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में संजय रॉय को 10 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। जिसमें संजय रॉय के इस मामले में शामिल होने के सबूत मिले। सीसीटीवी व डीएनए से संजय के आरोपी होने की पुष्टि हुई थी।