नैनीताल: एसएसपी का कड़ा एक्शन, थाना मुखानी के एक प्रकरण में लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी सहित 03 पुलिस कार्मिकों को किया निलंबित

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी अधिकारी कर्मचारियों को अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही न बरतने हेतु लगातार निर्देश दिए गए हैं।

एसएसपी ने कहीं यह बात

जिस पर एसएसपी ने थाना मुखानी क्षेत्र के एक प्रकरण में गम्भीर लापरवाही बरतने पर सख्त एक्शन लिया है। एसएसपी ने आरटीओ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक  नागरिक पुलिस बलवंत सिंह, अपर उप निरीक्षक सुमित कुमार, तथा का0 100 ना0पु0 मनीष कुमार उप्रेती को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही एसएसपी ने कड़ा संदेश बताते हुए सभी पुलिस अधि0/कर्म0 को चेतावनी दी है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।