अल्मोड़ा: 38वें राष्ट्रीय खेलों के दृष्टिगत डीएम, एसएसपी व सीडीओ ने स्टेडियम पहुंचकर परखी तैयारियां, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होने वाला है।

तैयारियों का लिया जायजा

वहीं बीते कल दिनांक 21.01.2025 को डीएम आलोक कुमार पाण्डेय व एसएसपी देवेन्द्र पींचा और सीडीओ दिवेश शाशनी ने हेमवती नन्दन बहुगुणा स्टेडियम अल्मोड़ा पहुंचकर आगामी राष्ट्रीय खेलो के दृष्टिगत चल रही तैयारियों का जायजा लिया।

दिए यह दिशा निर्देश

इस दौरान स्टेडियम में चल रही तैयारियों को परखा और संबंधितों को समय से कार्य पूरा करने व खेलों के दौरान की जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने हेतु व सीसीटीवी कैमरे,पार्किंग,आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विचार विमर्श कर सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबन्द करने के लिये  पुलिस कंट्रोल रुम स्थापित करने,सुरक्षा व्यवस्था में लगने वाले पुलिस बल,ड्यूटी प्वाइंटो आदि के बारे विचार विमर्श कर सीओ अल्मोड़ा,निरीक्षक पुलिस दूरसंचार,निरीक्षक अभिसूचना,पी0आर0ओ0 को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।