Health Tips: हाई ब्लडप्रेशर में चाय पीनी चाहिए या नहीं? यहां जानें सेहत से जुड़ी जरूरी बातें व बचाव

आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में जानकारी देंगे। आज के समय में बदलते खान-पान और जीवनशैली से हमारे सेहत पर भी काफी असर पड़ रहा है। जिससे हम बीमारियों की चपेट में आते हैं। ऐसे में अच्छी सेहत के लिए अच्छी जीवनशैली और खान-पान बेहद जरूरी है। आज हम बात कर रहे हैं बीपी की समस्या की। हाई ब्लड प्रेशर व लो ब्लडप्रेशर आजकल की एक सामान्य समस्या बन गई है। ऐसे में सेहत का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है। ब्लड प्रेशर के रोगियों को अपनी डाइट का खास ध्यान रखना जरूरी होता है। इनके लिए सबसे जरूरी है कि वे अपनी डाइट में पोटैशियम युक्त आहार शामिल करें, साथ ही नमक से परहेज करें। साथ ही चाय पीने को लेकर भी सावधान रहें। इसी के संबंध में आज हम आपको जानकारी देंगे।

ब्लडप्रेशर की समस्या

जब रक्त धमनियों पर अधिक दबाव पड़ता है, तो हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी होती है। इसे हाइपरटेंशन, हाई ब्लड प्रेशर और उच्च रक्तचाप भी कहा जाता हैसांस लेने में परेशानी, थकान, कमजोरी, सिरदर्द, चक्कर आना और सीने में दर्द होना हाई ब्लड प्रेशर के आम लक्षण (Hypertension Symptoms) होते हैं। नॉर्मल ब्लड प्रेशर 120/80 mmHg होना चाहिए। इससे अधिक ब्लड प्रेशर होना हृदय रोगों का जोखिम बढ़ाता है।  

दूध वाली चाय की जगह इन चाय का कर सकते हैं सेवन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया है कि हाई ब्लड प्रेशर में चाय पिएं पर दूध वाली चाय पीने से बचें। दूध वाली चाय पीना बीपी बढ़ाने का कारण बन सकता है। ये सीधे तौर पर काम नहीं करता लेकिन, इनडायरेक्ट तरीके से काम करता है। जैसे कि ये चाय गैस बनाती है और ब्लड वेसेल्स के सकड़ेपन को और बढ़ाती है। इससे दिल को ब्लड पंप करने में और प्रेशर पड़ता है जिससे कि हाई बीपी की समस्या हो सकती है। हाई बीपी में सबसे अच्छी चाय ग्रीन टी है। आपके ब्लड वेसेल्स को खोलने में मदद करता है और फिर हाई बीपी की समस्या को कम करता है। इससे अलावा आप ब्लैक टी का भी सेवन कर सकते हैं। ये आपके ब्लड वेसेल्स के लिए फायदेमंद है और दिल से जुड़ी कई समस्याओं को कम करने में मदद करता है। साथ ही आप नींबू वाली चाय भी पी सकते हैं जो कि हाई बीपी के मरीजों के लिए लाभदायक है।

करें यह बचाव

बीपी कंट्रोल में रखने के लिए प्राणायाम, योग और एक्सरसाइज को अपनी जीवनशैली में जरूर शामिल करना चाहिए। धूम्रपान, एल्कोहल का सेवन करने से बचें। यह सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। वजन को भी नियंत्रण में रखें। हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को कैफीन का अधिक सेवन करने से भी बचना चाहिए। अधिक मात्रा में कैफीन बीपी के मरीजों को नुकसान पहुंचा सकता है। पैक्ड और प्रोसेस्ड फूड्स जैसे चिप्स, आचार आदि में सोडियम की मात्रा अधिक होती है, इससे परहेज करना चाहिए। अपनी डाइट में नमक और सोडियम कम रखना चाहिए। नमक और सोडियम की अधिकता, ब्लड प्रेशर को अनियंत्रित कर सकती है।