उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आरक्षी, जनपदीय पुलिस (पुरूष) एवं आरक्षी, पी०ए०सी० / आई०आर०बी० (पुरुष) के कुल 2000 रिक्त पदों हेतु विज्ञापन जारी किया गया था।
देखें वेबसाइट
जिसमें आयोग द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम संख्या 1157/2024-25 दिनांक 17 सिंतबर, 2024 के अनुसार उक्त पदों की शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा दिनांक 01 फरवरी, 2025 को प्रस्तावित की गयी थी। जिसमें अब बदलाव किया गया है। अब उक्त पदों हेतु शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा दिनांक 24 फरवरी, 2025 से निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा की तिथि से एक सप्ताह पूर्व अपने प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगें।