आज से उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, जानें पैतृक गांव पंचूर आने की खास वजह

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज‌ उत्तराखंड आ रहें हैं।

उत्तराखंड दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह उत्तराखंड तीन दिवसीय दौरे पर आ रहें हैं। वह अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने और पौड़ी जिले में अपने पैतृक गांव पंचूर के पास स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर आ रहें हैं।

यह रहेगा कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज शाम 5 बजे अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचेंगे। जहां वे रात्रि प्रवास करेंगे। वहीं कल 6 फरवरी को दोपहर 2 बजे यमकेश्वर ब्लॉक के बनास तल्ला गांव का दौरा करेंगे। इसके बाद वह पौड़ी जिले के बिथ्याणी गांव में स्थित महा योगी गुरु गोरखनाथ डिग्री कॉलेज में आयोजित किसान मेले में शामिल होंगे। वहीं 7 फरवरी को वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। यहां से फिर वह अपने पैतृक घर पर भतीजे की शादी में शामिल होंगे। जिसके बाद योगी आदित्यनाथ 8 फरवरी की शाम लखनऊ के लिए रवाना होंगे।