अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 06.02.2025 को एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने थाना दन्या का वार्षिक निरीक्षण किया।
दिए यह निर्देश
जिस पर एसएसपी द्वारा गार्द सलामी ग्रहण करने के उपरांत थाने का निरीक्षण शुरू किया गया। थाना/सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना,कर्मचारी बैरिक,हवालात एवं भोजनालय आदि का बारीकी से निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को जांचा परखा। इस दौरान थाने में साफ-सफाई सही पाई गयी। भोजन व्यवस्था के अच्छे प्रबन्धन,साफ सफाई के लिये मैस कंमाडर हेड कानि0 मनोज कोहली को पुरस्कृत करने हेतु बताया। सीसीटीएनएस कार्यो को चैक करते हुए नियुक्त कार्मिकों से ऑनलाइन जीडी सहित आईआईएफ फार्मों को ससमय से फीड करने तथा सभी पोर्टलों को निरन्तर चैक कर ससमय कार्यवाही करने के निर्देश दिये। लम्बित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच, वारंटो की तामीली व निरोधात्मक कार्यवाही आदि की समीक्षा की। अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए पाई गई कमियों को शीघ्र दुरुस्त कर रिकॉर्ड को अध्यावधिक रखने तथा कार्य प्रणाली को प्रभावी बनाने हेतु सभी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।
शस्त्र हैण्डलिंग का कराया अभ्यास
जवानों से शस्त्र हैण्डलिंग का अभ्यास कराकर शस्त्रों के बारे में जवानों की जानकारी परखी। शस्त्रो की अच्छी जानकारी रखने वाले हेड कानि0 प्रेम सिंह को पुरस्कृत किये जाने हेतु बताया। थानाध्यक्ष दन्या जसविंदर सिंह को स्मार्ट पुलिसिंग व क्षेत्र में सुदृढ़ कानून व यातायात व्यवस्था हेतु निर्देशित किया।
जनता दरबार का आयोजन
जिस पर एन0एस0 नगन्याल एसडीएम भनौली व व्यापार मण्डल द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर एसएसपी का स्वागत किया। उनके द्वारा जनता दरबार में थाना क्षेत्र के लोगों की समस्याये सुनी गई और कुछ समस्याओं को मौके पर निस्तारण किया गया और कुछ समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिये संबंधितों को निर्देशित किया।
रहें मौजूद
इस निरीक्षण के दौरान चौकी प्रभारी जागेश्वर भगवान गिरी,दान सिंह मेहता,वाचक,अपर उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह खाती व थाने के अन्य अधि0/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।