अल्मोड़ा: सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की हरसंभव करें सहायता, पहुंचाए अस्पताल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस का जागरूकता अभियान

इसी क्रम में बीते कल दिनांक 07/02/2025 को निरीक्षक यातायात दरबान सिंह के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस द्वारा जीजीआईसी में लगभग 150 छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही
टैक्सी स्टैण्ड में वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया। साथ ही दोपहिया वाहन में हमेशा हेलमेट धारण करने, तीन सवारी नही बैठाने, रैश ड्राईविंग नही करने, टैक्सी चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग नहीं करने, ओवर स्पीड/ओवर सवारी नही बैठाने और शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की अपील की। साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की हरसंभव सहायता करने के लिए प्रेरित किया।