अल्मोड़ा: दिल्ली में भाजपा की एतिहासिक जीत, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, बांटी मिठाई, की आतिशबाजी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली में आज 08 फरवरी 2025 को 70 विधानसभा सीटों के लिए हुए मतदान के परिणाम घोषित हुए हैं। जिसमें दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी हो गई है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

जिस पर दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। आज शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता यहां मालरोड स्थित चौघानपाटा में एकत्र हुए। जहां उन्होंने दिल्ली में भाजपा की जीत पर मिष्ठान वितरित कर जमकर आतिशबाजी की। इस मौके पर मेयर अजय वर्मा ने कहा कि दिल्ली चुनाव में जनता ने झूठ और भ्रष्ट्राचार वाली ‘आप’ पार्टी को करारा जवाब दिया हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी की जन कल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंची है, भाजपा की जीत इस बात का प्रमाण हैं।

रहें मौजूद

इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, विनीत बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, मनोज जोशी, संदीप श्रीवास्तव, हरीश कनवाल, पूनम पालीवाल, आनंद कनवाल, जगत तिवारी, अभय साह, महेश बिष्ट, संजय अग्रवाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।