माघ पूर्णिमा: जानें कब है माघ पूर्णिमा, महाकुंभ में  स्नान है अत्यंत शुभ,जानें शुभ मुहूर्त

आज 10 फरवरी 2025 है। वहीं 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा व्रत है। माघ पूर्णिमा हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। माघ पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा भी कहते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पवित्र नदियों में स्नान-दान का खास महत्व होता है।

यह है खास मान्यता

मान्यता है कि इस दिन स्वयं भगवान विष्णु गंगा जल में निवास करते हैं। इस तिथि पर गंगा स्नान के साथ दान-पुण्य और भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन दान-पुण्य करने का भी विशेष महत्व होता है। जो लोग कुंभ में स्‍नान के लिए अभी तक नहीं गये है। वह लोग माघ पूर्णिमा में कुंभ स्‍नान कर सकते हैं।

जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 11 फरवरी 2025 को शाम 6 बजकर 55 मिनट से शुरू होगी। जो 12 फरवरी 2025 को शाम 7 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगी। जिसमें इस साल माघ पूर्णिमा 12 फरवरी 2025 दिन बुधवार को होगी। वहीं चंद्रोदय का समय शाम 6 बजकर 32 मिनट पर है।

दान स्नान का शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 19 मिनट से 6 बजकर 10 मिनट तक है। गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 7 मिनट तक है। अमृत काल शाम 5 बजकर 55 मिनट से रात को 7 बजकर 35 मिनट तक रहेगा।