उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार मंजुल माजिला का निधन हो गया है।
दिल का दौरा पड़ने से निधन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खेलों की कवरेज कर रहे वरिष्ठ पत्रकार मंजुल माजिला की हृदय गति रुकने से सोमवार सुबह आकस्मिक मृत्यु हो गई। पत्रकार के निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर है। खेल मंत्री उनके परिजनों से मिलने सोमवार को कोरोनेशन अस्पताल पहुंची थीं।
जताया शोक
जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार मंजुल माजिला के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। वहीं महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार मंजुल के निधन पर शोक जताया। खेल मंत्री रेखा आर्या व अन्य नेताओं ने शोक जताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना और धीरेंद्र प्रताप ने भी माजिला के निधन पर शोक व्यक्त किया है।