अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है। इसी क्रम में अल्मोड़ा पुलिस ने विगत 10 दिनों के भीतर कुल 11 गांजा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाकर 232 किलो गांजा बरामद किया हैं। 40 दिनों के भीतर एनडीपीएस एक्ट में 21 तस्करों को गिरफ्तार किया गया हैं।
पुलिस की कार्यवाही
वहीं भुवन चन्द्र जोशी के नेतृत्व में देघाट पुलिस व एसओजी पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक- 11.02.2025 की तड़के केदार स्याल्दे रोड पर सटेड गाँव के पास चेकिंग के दौरान वाहन संख्या- UK01-CA-0427 पिकअप चालक सुन्दर सिंह के कब्जे से 06 कट्टों से कुल 85.076 किलोग्राम गांजा व वाहन संख्या UK20-1017 बलेनो कार चालक खीम सिंह के कब्जे से 02 कट्टो में 31.282 किलोग्राम गांजा (कुल 116.358 किलोग्राम गांजा) बरामद करते हुए थाना देघाट में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत की गयी। दोनों वाहनों को सीज किया गया। दोनों अभियुक्तों का नाम सुन्दर सिंह 29 वर्ष पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्रान नीबूगैर ,कमान थाना देघाट जनपद अल्मोडा उम्र व खीम सिंह उम्र 25 वर्ष पुत्र भगत सिंह निवासी ग्राम नहलगैर थाना देघाट जनपद अल्मोड़ा है। कीमत- 2,908,950 रुपये (उनतीस लाख आठ हजार नौ सौ पचास रुपये) है।
थाना देघाट व एसओजी पुलिस टीम रहीं शामिल
1-उ0नि0 आनन्द बल्लभ कश्मीरा, थाना देघाट
2-हे0कानि0 अमित कुमार, थाना देघाट
3-हे0कानि0 करुण मिश्रा, थाना देघाट
4-हे0कानि0 अवधेश कुमार, एसओजी अल्मोड़ा
5-कानि0 परवेज अली, एसओजी अल्मोड़ा
6-कानि0 चालक नीरज सिंह बिष्ट, थाना देघाट
थाना भतरौजखान की कार्यवाही
आज 11.02.2025 को थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस टीम द्वारा चेंकिग के दौरान मरचूला रोड़, मोहान क्षेत्र में एक बिना नम्बर प्लेट अल्टो कार चालक निक्कू उम्र -21 वर्ष पुत्र शीशपाल निवासी ग्राम मोहम्मदपुर ध्यान सिंह, पाकवाड़ा जिला मुरादाबाद उ0प्र0 के कब्जे से 24.095 किलोग्राम गांजा बरामद होने पर तस्कर को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। वाहन को सीज किया गया। संलिप्त अभियुक्तो के बारे में जानकारी की जा रही हैं। कीमत- ₹ 602,375 रुपये (छः लाख दो हजार तीन सौ पतहत्तर रुपये) है।
भतरौजखान पुलिस टीम रहीं शामिल
1. अ0उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार
2. हेड कानि0 प्रकाश सिह
3. हेड कानि0 नारायण सिंह
4. हेड कानि0 आनन्द बल्लभ त्रिपाठी