अल्मोड़ा: साइबर ठगों के बढ़ते जाल से सावधान रहें, साइबर हेल्पलाइन पर दें जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

दी यह जानकारी

इसी क्रम में बीते कल थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक के नेतृत्व में सल्ट पुलिस के उपनिरीक्षक धरम सिंह द्वारा जीआईसी झड़गांव में उपस्थित छात्र-छात्राओं व अध्यापकों व अन्य लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति, साईबर अपराध के प्रति एवं नशे से दूर रहने के प्रति जागरुक किया। साथ ही साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 के संबंध में जानकारी दी।