13 फरवरी: आज से फाल्गुन माह शुरू, यह रहेगा शुभ मुहूर्त, भूलकर भी न करें यह काम

आज 13 फरवरी है। गुरुवार से फाल्गुन का महीना शुरू हो चुका है। आज से हिंदी संवत के अंतिम महीना फाल्गुन प्रारंभ हो चुका है और 14 मार्च तक चलेगा। इस महीने में ऋतुराज वसंत का आगमन होता है।

जानें शुभ मुहूर्त

फाल्गुन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि- 13 फरवरी 2025 को रात 8 बजकर 22 मिनट तक रहेगा।
मघा नक्षत्र- 13 फरवरी को रात 9 बजकर 7 मिनट तक रहेगा।
13 फरवरी 2025 विशेष- फाल्गुन का महीना प्रारंभ होगा।

न करें यह काम

फाल्गुन माह में कुछ कार्यों को हमे भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जिसमें मांस, शराब और मदिरा का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। साथ ही किसी के बारे में नकारात्मक विचार रखना चाहिए, इस माह में सकारात्मक सोच और शांति बनाए रखना जरूरी है। यह महीना देवी-देवताओं को समर्पित होता है।