अल्मोड़ा: “एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम” ने चलाया चैकिंग अभियान, किया जागरूक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान जारी है।

दी यह जानकारी

इसी क्रम में बीते कल दिनांक 13.02.2025 को निरीक्षक जानकी भण्डारी थानाध्यक्ष महिला थाना अल्मोड़ा के नेतृत्व में महिला थाना पुलिस हे0कानि0 विद्या आर्य व म0कानि0 द्रौपदी सुयाल “एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम” द्वारा एनटीडी क्षेत्र के ब्यूटी पार्लरों पर जाकर चैकिंग अभियान चलाया गया। साथ ही नए कानूनों की जानकारी दी। महिलाओं को महिला अपराधों ,महिला उत्पीड़न से संबंधित अपराध महिला कानून तथा उनके अधिकारों व उत्तराखंड पुलिस के गौरा शक्ति के बारे में जानकारी दी।