WPL 2025: आज मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी दिल्ली कैपिटल्स, यहां देखें मैच का शेड्यूल

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत में WPL 2025 का आगाज होने वाला है। 14 फरवरी से मैच शुरू हो गया है और खिताबी मुकाबला 15 मार्च को होगा। WPL का ये तीसरा सीजन है, जिसमें भारत की स्टार महिला खिलाड़ियों के साथ ही विदेशी क्रिकटर्स भी नजर आएंगी। WPL 2025 में फाइनल सहित कुल 22 मैच खेले जाएंगे।

महिला क्रिकेट लीग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक WPL में कुल पांच टीमें खेलेंगी। इनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना है‌। गुजरात जायंट्स की कप्तान ऐशले गार्डनर है। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर है। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग है। यूपी वॉरियर्स की कप्तान दीप्ति शर्मा है। इस महिला टी-20 लीग के सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेले जाएंगे।

आरसीबी का कमाल

महिला प्रीमियर लीग 2025 का आगाज शुक्रवार 14 फरवरी को गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच से हुआ। जिसमे आरसीबी ने डब्‍ल्‍यूपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज किया। इस मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात जायंट्स को छह विकेट से हरा दिया. आरसीबी को जीत के लिए 202 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 9 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। डब्ल्यूपीएल के इतिहास में पहली बार किसी टीम ने 200 प्लस टारगेट को सफलतापूर्वक चेज किया।

WPL 2025 के आज मैच का शेड्यूल


🏏🏏15 फरवरी 2025 शाम 7:30 बजे: मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला जाएगा।