देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स लंबे समय से अंतरिक्ष में है।
पिछले साल अंतरिक्ष में भरी थी उड़ान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आठ महीने से अधिक समय से वह अंतरिक्ष पर है। पिछले साल बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में सवार होकर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) जाने वालीं अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स स्पेस में फंसी है। (नासा) की पायलट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने 5 जून को अंतरिक्ष में उड़ान भरी थी। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर एक सप्ताह बिताने के बाद दोनों अंतरिक्ष यात्री धरती पर आ रहे थे। इसी दौरान उनके विमान बोइंग स्टारलाइनर में खराबी आ गई और वे अंतरिक्ष में फंस गए। जिसके बाद अब नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स का अंतरिक्ष उड़ान मिशन मार्च में समाप्त होने वाला है।
19 मार्च को लौटेंगे
रिपोर्ट्स के मुताबिक अंतरिक्ष यात्री क्रू-10 के आगमन पर पृथ्वी पर लौट आएंगे। नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर ने अंतरिक्ष से सीएनएन के साथ एक विशेष बातचीत में की। जिसमे कहा कि क्रू-10 मिशन 12 मार्च को पृथ्वी से लॉन्च होगा और अपने छह महीने लंबे मिशन के लिए अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से जुड़ेगा। इसके बाद दोनों अंतरिक्ष यात्री अपना काम सौंप देंगे और एक बदलाव होगा जहां एक नया अंतरिक्ष स्टेशन कमांडर कार्यभार संभालेगा। एक हफ़्ते के हैंडओवर के बाद, दोनों अंतरिक्ष यात्री ड्रैगन अंतरिक्ष यान में सवार होंगे, जो क्रू-10 को अंतरिक्ष में लेकर आया था और पृथ्वी पर वापस लौटेगा। दो अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ड्रैगन अंतरिक्ष यान 19 मार्च को अनडॉक होगा।