अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में श्री राम सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा समिति के तत्वाधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महिला रामलीला मंचन का आयोजन किया जाएगा।
चैत्र नवरात्रों में होगी रामलीला
बताया है कि जल्द रामलीला मंचन का आयोजन होगा। जिस पर तय किया गया है कि इस वर्ष रामलीला मंचन चैत्र नवरात्रों में दिनांक 30 मार्च से 9 अप्रैल 2025 तक होगा। रामलीला स्थान- मल्ला महल अल्मोड़ा में रखा गया है।
रामलीला मंचन की तालीम शुरू
इसके साथ ही रामलीला मंचन हेतु तालीम दिशा अकेडमी में शुरू हो गई है। जो सायं 5:00 से 7:00 तक चल रही है। जिसमे रामलीला के मुख्य संयोजक राजेंद्र तिवारी एवं कई अन्य वरिष्ठ कलाकारों द्वारा महिलाओं को तालीम दी जा रही है। रामलीला हेतु कई पात्र चयनित कर लिए गए हैं। वहीं अभी कई कलाकार चयनित किए जाने हैं। इस वर्ष रामलीला मंचन में कई में अद्भुत प्रसंग जोड़े गए हैं और कई विभिन्न कार्यक्रम रामलीला के साथ प्रस्तुत किए जाएंगे।