देश के अगले मुख्य निर्वाचन आयुक्त होंगे ज्ञानेश कुमार, लेंगे राजीव कुमार की जगह, इस दिन संभालेंगे सीईसी का पद

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। देश के नये मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार होंगे। वो राजीव कुमार की जगह लेंगे। राजीव कुमार 18 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं।

अधिसूचना जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी की हैं। जारी अधिसूचना में ज्ञानेश कुमार अगले चीफ इलेक्शन कमिश्नर होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने देश के 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में उनके नाम पर मुहर लगाई। ज्ञानेश कुमार का कार्यकाल 26 जनवरी 2029 तक होगा। 19 फरवरी को ज्ञानेश कुमार सीईसी का पद संभालेंगे। वहीं, ज्ञानेश कुमार की जगह डॉ. विवेक जोशी अब चुनाव आयुक्त होंगे।

इस कैडर के रहें हैं आईएएस

ज्ञानेश कुमार केरल कैडर के 1988 बैच के IAS अधिकारी रहें हैं। वह केंद्रीय गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव रह चुके हैं। इसके अलावा अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को खत्म करने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने वाले विधेयक का मसौदा तैयार करने में शामिल रहे हैं। साथ ही उन्होंने तीन तलाक को खत्म करने से जुड़ी मसौदा समिति में भी अहम भूमिका निभाई है।