उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में आज 18 फरवरी से उत्तराखंड का बजट सत्र 2025-26 आयोजित होगा।
आज से शुरू है बजट सत्र
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड का बजट सत्र 2025-26 देहरादून में आज 18 से 24 फरवरी के बीच आयोजित होगा। जिसमे आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट पर चर्चा करने के साथ ही बजट प्रस्ताव को पारित किया जाएगा। जिसमे आज राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह के अभिभाषण के बाद भाजपा विधानमंडल दल की बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में सदन के संचालन और आगामी बजट सत्र से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। वहीं सरकार वित्तीय वर्ष 2025- 26 का उत्तराखंड बजट 20 फरवरी को विधानसभा में पेश करेगी। जिसमे सरकार 20 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे सदन में बजट पेश करेगी। इससे पहले विधानसभा सत्र की शुरुआत मंगलवार आज 18 फरवरी को सुबह 11 बजे राज्यपाल के अभिभाषण से होगी।