हल्द्वानी: डंपर से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर रूप से हुए घायल, पुलिस ने पंहुचाया अस्पताल

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में दिनांक 22.02.2025 को गोलापुर बायपास रोड के पास, आँवला गेट चौकी के समीप एक डंपर (नंबर: UK004CA 7813) से बाइक टकरा गई।

दोनों को पंहुचाया अस्पताल

यह डंपर गोला से आर बीएम लेकर आ रहा था, खराब होने के कारण हाइवे के बीचों-बीच खड़ा हुआ था। तभी
पीछे से आ रही मोटरसाइकिल (बुलेट) नंबर UK 06 BD 3719 में सवार 02 युवक, राजवर्धन एवं करण जोशी (उम्र 19 वर्ष, निवासी हल्दुचौड़), डंपर से टकरा गए। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी व पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल पीसी 2 के माध्यम से सुशीला तिवारी अस्पताल पहुँचाया। जिससे उनकी जान बचाई जा सकी।