सेबी के नए चेयरमैन होंगे तुहिन कांत पांडे, इतने साल का होगा कार्यकाल

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते है। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। तुहिन कांत पांडे बाजार नियामक सेबी के चेयरमैन नियुक्त किए गए हैं।

अधिसूचना जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी है। इस संबंध में अधिसूचना जारी हुई है। कार्मिक लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय की ओर से गुरुवार को विज्ञप्ति जारी हुई। इसके अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 1987 बैच के ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी पांडे को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) का चेयरमैन नियुक्त किया है। अब तुहिन कांत पांडे भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी)के नए अध्यक्ष होंगे। इनका कार्यकाल तीन साल का होगा। वह मौजूदा अध्यक्ष माधवी पुरी बुच की जगह लेंगे। वर्तमान सेबी अध्यक्ष माधबी पुरी बुच का कार्यकाल 28 फरवरी को समाप्त हो रहा है। 1987 बैच के प्रशासनिक अधिकारी तुहिन कांत पांडे फिलहाल वित्त मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्यरत हैं। वे ओडिशा कैडर के आइएएस हैं।