अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। अल्मोड़ा के मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल परिसर के आवासीय भवन खतरे की जद में आने लगे हैं। जिससे वहां रह रहें लोगों के खतरा बना हुआ है।
की यह मांग
जानकारी के अनुसार इन दिनों बेस अस्पताल के पास क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कार्य किया जा रहा है। लोगों ने बताया कि निर्माण कार्य कर रही कार्यदायी संस्था ने पूर्व में निर्मित पत्थर की दीवार और जमीन को जेसीबी की सहायता से खोदा है। बताया कि जगह-जगह जमीन का कटाव किया गया है और कार्य करते समय पास के आवासीय भवनों का ध्यान नहीं रखा गया है। वहीं बारिश के बीच भूस्खलन होने से सुरक्षा दीवान ढह गई है। जिससे लोगों के लिए खतरा बढ़ गया है। वहीं लोगों ने शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने पर नाराजगी जताई है।जिस पर कर्मचारियों ने जल्द समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है।