अल्मोड़ा: सरकारी अस्पतालों की ओपीडी के समय में बदलाव, यहां देखें नया समय

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी के समय में बदलाव किया गया है।

ग्रीष्मकाल के कारण बदलाव

जानकारी के अनुसार ग्रीष्मकाल के कारण ओपीडी का समय बदल दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ओपीडी का समय नौ बजे से तीन बजे था। इसे अब सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक कर दिया गया है।