युवा हो जाएं तैयार, सेना में अग्निवीर भर्ती का हुआ आगाज, जानें कौन कर सकता है आवेदन

सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। अग्निवीर में भर्ती प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है।

भर्ती प्रक्रिया शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अग्निवीर में भर्ती शुरू हो गई है। इसके लिए सेना भर्ती कार्यालय की वाराणसी यूनिट ने अपने स्तर पर तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। अग्निवीर भर्ती के लिए अभ्‍यर्थी को 45 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास होना चाहिए। हर विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक प्राप्‍त होना चाहिए। सेना भर्ती डायरेक्टर कर्नल शैलेश कुमार डेट जारी किए जाने की पुष्टि की है।
इन डिग्रीधारियों के लिए अग्निवीर रैली
• होटल मैनेजमेंट
• कुक
• शेफ
• आइटीआइ
जिसमे इस भर्ती प्रक्रिया में वाराणसी, चंदौली, मऊ, संत रविदास नगर, भदोही, आजमगढ़, बलिया, मीरजापुर, सोनभद्र, गोरखपुर, गाजीपुर, जौनपुर, देवरिया के युवा शामिल होंगे।

देखें वेबसाइट

इसके लिए आज से आवेदन शुरू हो गये है। सैन्य प्रशासन ने रजिस्ट्रेशन के लिए पांच मार्च से तीन अप्रैल तक की तिथि रजिस्ट्रेशन कराने लिए जारी कर दी है। इच्‍छुक अभ्‍यर्थी जॉइन इंडियन आर्मी वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।