उत्तराखंड: तैयार हो रहीं महिला ड्राइवर, इस खास पहल के साथ अनोखी पहल, एक क्लिक में पढ़िए

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में महिला ड्राइवर तैयार की जा रही है। जिसमे सरकार के पायलट प्रोजेक्ट सारथी के तहत 14 महिला ड्राइवर देहरादून की सड़कों पर वाहन‌ चलाएंगी।

दिया जा रहा प्रशिक्षण

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें कल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 14 महिला ड्राइवरों को देहरादून की सड़कों पर उतारा जाएगा, जो एक सप्ताह तक शहर की महिलाओं को मुफ्त सफर कराएंगी। इस योजना की शुरुआत दो ई-टैक्सी, दो ई-ऑटो रिक्शा और 10 ई-स्कूटी से हो रही है। इस योजना में ऐसी महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी जो आर्थिक रूप से कमजोर, विधवा या परित्यक्ता हों। बताया है कि परिवहन विभाग की ओर से महिला ड्राइवरों को ड्राइविंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके बाद लाइसेंस के साथ रोजगार का अवसर दिया जाएगा।