उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज फिर बदलेगा मौसम, जानें पहाड़ों से लेकर मैदानों तक का वैदर अपडेट

मार्च का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम पल-पल बदल रहा है। प्रदेशभर में आज फिर मौसम में बदलाव हो सकता है। उत्तराखंड के तीन जिलों में हिमस्खलन को लेकर चेतावनी दी है। कहा गया है कि चमोली,रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले में अगले 24 घंटे में 2950 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में हिमस्खलन हो सकता है। वहीं अन्य जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। इसके अलावा हल्की बारिश के भी आसार हैं।

 अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं मौसम में बदलाव के साथ सुबह-शाम ठंड पड़ रही है।