उत्तराखंड: मां की ममता हुई शर्मसार, छह महीने की जुड़वा बच्चियों को मां ने उतारा मौत के घाट, छोटी सी वजह कर देगी हैरान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। मां की ममता की खबरें हम बहुत सुनते है। बच्चे की परवरिश में मां का अहम रोल होता है। बच्चे के लिए मां की ममता भी काफी अलग होती है। लेकिन जब मां ही अपने बच्चों की दुश्मन बन जाएं।

जांच में सामने आई यह बात

ऐसा ही एक मामला हरिद्वार से सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां ज्वालापुर के धीरवाली क्षेत्र में एक मां ने अपनी छह माह की जुड़वा बच्चियों की हत्या कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि महेश सकलानी निवासी हवेली चंबा यहां सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। ज्वालापुर के धीरवाली के पास एक उन्होंने किराए पर मकान है। छह माह पूर्व उनकी पत्नी शिवांगी ने जुड़वां बेटियों को जन्म दिया। गुरुवार की सुबह महेश सकलानी ड्यूटी पर चले गए। तब पत्नी ने बताया था कि वह दुकान गई थी, घर पंहुची तो दोनों बच्चियां अचेत पड़ी थी। दोनों को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में तहरीर दी गई।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में यह जानकारी सामने आई कि मां के अलावा कोई दूसरा व्यक्ति घर में पहले से मौजूद भी नहीं था। शक के आधार पर पुलिस ने शिवांगी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने दोनों बच्चियों की हत्या कुबूल कर ली। शिवांगी की उम्र लगभग 19 साल है। उसे दोनों बच्चियों को उसे अकेले ही संभालना पड़ता था। जिससे वह परेशान रहती थी। बताया कि गुरुवार के दिन दोनों बच्चियां बहुत ज़्यादा रो रही थी, जिससे तंग आकर शिवांगी ने ही दोनों बच्चियों की रजाई से मुंह दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।