आज 12 मार्च 2026 है। आज ही के दिन 12 मार्च 1930 को महात्मा गांधी ने प्रसिद्ध दांडी यात्रा शुरू की थी। चौबीस दिवसीय मार्च 12 मार्च 1930 से 6 अप्रैल 1930 तक ब्रिटिश नमक एकाधिकार के खिलाफ कर प्रतिरोध और अहिंसक विरोध के प्रत्यक्ष कार्रवाई अभियान के रूप में चलाया गया।
जानें इसके बारे में
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दांडी मार्च नमक मार्च या दांडी सत्याग्रह के रूप में भी इतिहास में दर्ज है। जब साल 1930 में अंग्रेज सरकार ने जब नमक पर कर लगा दिया तो महात्मा गांधी ने इस कानून के खिलाफ आंदोलन शुरू किया। इस ऐतिहासिक सत्याग्रह में महात्मा गांधी समेत 78 लोगों के द्वारा अहमदाबाद साबरमती आश्रम से समुद्रतटीय गांव दांडी तक पैदल यात्रा (390किलोमीटर) की गई। 12 मार्च को शुरू हुई ये यात्रा 6 अप्रैल 1930 को नमक हाथ में लेकर नमक विरोधी कानून भंग करने का आह्वान किया। 24 दिन में 340 किलोमीटर चले स्वतंत्रता सेनानी दांडी पहुंचे। वहीं सवेरे 6:30 पर नमक कानून तोड़ा। इसमें 8,000 भारतीयों को नमक सत्याग्रह के दौरान जेल में डाल दिया गया था। यह सत्याग्रह आगे भी जारी रहा और एक साल बाद महात्मा गांधी की रिहाई के साथ खत्म हुआ। इस आंदोलन में कई नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। यह आंदोलन पूरे एक साल तक चला और 1931 को गांधी-इरविन के बीच हुए समझौते से खत्म हुआ।