अल्मोड़ा: लापरवाह चालकों पर एक्शन, ओवर सवारी बैठाने वाले 04 टैक्सी चालकों पर हुई यह कार्यवाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी के निर्देशन में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी है।

पुलिस का अभियान

इसी क्रम में बीते कल इंटरसेप्टर प्रभारी  सुमित पाण्डे द्वारा करबला के पास चेकिग की जा रही थी। इस दौरान 04 टैक्सी बोलेरो में ओवर सवारी पाये जाने पर कोर्ट चालान कर डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई है।अतिरिक्त सवारियों को अन्य वाहन से गन्तव्य को भेजा गया। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 28 चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम में चालानी कार्रवाई कर 12,500 रुपये जुर्माना वसूला गया। जिसमें 6 कोर्ट चालान किये गये।